फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arpita Khan Eid Party: अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में कंगना ने की शिरकत, लोग बोले- 'जिनको गाली देती थी...'

Sun, 23 Apr 2023 10:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने को लेकर बयान दिया था, तब कंगना रणौत ने करण जौहर पर खुलकर निशाना साधा था। अब हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी रखी थी। इस दौरान उनके घर पर बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में कंगना रणौत भी नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने कंगना पर जमकर निशाना साधा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता खान के घर ईद की पार्टी में सितारों का मजमा लगा हुआ था। एक के बाद एक लगातार सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान बॉबी देओल, हेलन, सुशीला चरक, संगीता बिजलानी, कटरीना कैफ, आमिर खान, तब्बू आदि सितारे नजर आए। इसके बाद जब कंगना रणौत की गाड़ी रुकी तो सभी लोग हैरान हो गए। इस दौरान कंगना ने मस्टर्ड कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसके दुपट्टे पर हैवी वर्क था। इसके अलावा कंगना विंटेज हेयर डू के साथ बला की खूबसूरत लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें- Palak Tiwari: 'नो नेकलाइन' वाले विवाद के बाद खराब हो गए सलमान-पलक के रिश्ते? अभिनेत्री का बड़ा खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : social media
बता दें कि कंगना रणौत को पिछले साल भी अर्पिता खान के घर ईद के फंक्शन में देखा गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर लोगों ने कंगना को जमकर लताड़ लगाई। यूजर्स ने कंगना को उनका ही पुराना बयान याद दिलाया, जिसमें कंगना ने सलमान खान पर निशाना साधा था। एक शख्स ने कमेंट में लिखा था, 'हर दिन खान्स के बारे में उल्टा बोलती हैं, अब कैसे पार्टी में गई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिन्हें आप रोज कोसती हैं, उनकी ही ईद पार्टी में शामिल होने आ गई।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कुछ लोगों ने कंगना का सलमान को लेकर सपोर्ट भी किया। कुछ लोगों ने कहा कि कंगना ने हमेशा सलमान का सपोर्ट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कंगना रणौत को धाकड़ में देखा गया था। अभिनेत्री की यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब वह बहुत जल्द इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अर्पिता खान की ईद पार्टी की बात करें तो इस पार्टी में क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी पहुंचे। वहीं कटरीना कैफ की बहन ईसाबेल, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान, भाग्यश्री अपने बेटे, पति और बेटी के साथ, एमसी स्टैन, रितेश, जेनेलिया, सिद्धार्थ निगम, हिमेश रेशमिया, पूजा हेगड़े, दिशा पाटनी, पलक तिवारी, मनीष मल्होत्रा, पुलकित सम्राट, सुनील शेट्टी आदि सितारों ने शिरकत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें