फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: दृश्यम 2 की जबरदस्त कमाई के बाद कंगना रणौत ने बांधे तब्बू की तारीफों के पुल, कह दी यह बड़ी बात

Sun, 20 Nov 2022 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस बीच कंगना रणौत ने तब्बू की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाने वाली सुपरस्टार बताया है। कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर तब्बू की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस साल बॉलीवुड की दो फिल्में 'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार तब्बू जी ने काम किया है।'
Naga Shaurya Wedding: एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि 50 साल का आंकड़ा पार करने के बावजूद भी वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अकेले ही बचा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'उनकी प्रतिभा और निरंतरता पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में स्टारडम के शिखर तक पहुंचना वाकई सराहनीय है।” इस पोस्ट में आगे कंगना ने तब्बू को एक प्रेरणा बताया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "मुझे लगता है कि महिलाओं को उनके काम के प्रति अटूट समर्पण के लिए और अधिक श्रेय देना चाहिए...वह सच में एक प्रेरणा हैं। 
Kanishka Soni: 'मेरी कहानी श्रद्धा वालकर जैसी', कनिष्का सोनी ने लिव इन रिलेशनशिप पर किया चौंकाने वाला खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में तब्बू और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 37.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दृश्यम 2 मलयालम में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है जो 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रिया सरन ने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई है। वहीं, इशिता दत्ता उनकी बेटी के किरदार में नजर आई हैं। 
Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में दिखाया अपने हुस्न का जलवा, अब इंडस्ट्री से हुईं गायब
विज्ञापन

4 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले तब्बू फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आई थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ का बिजनेस किया था।  फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 185.92 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया था।
Vicky Kaushal: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फैजल के डांस के दीवाने हुए विक्की कौशल, जता दी ये इच्छा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें