अपकमिंग फिल्म मणिकर्निका से सुर्खियां बटोर रहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो बहुत वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस तस्वीर में कंगना ने एक बच्चे को गोद में लिया हुआ है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Kangana Ranaut
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी गोद में जिस बच्चे को लिया हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि उनका भांजा पृथ्वीराज है। कंगना की यह फोटो उनकी बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर पोस्ट की है। इस फोटो में कंगना बेबी को किस करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Kangana Ranaut & Rajkummar Rao
बता दें कि इस फोटो में दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में पृथ्वी ने पहाड़ी टोपी पहन हुई है जो उन पर बहुत फब रही है। शायह ही आपको पता हो कि पृथ्वी का जन्म पिछले साल 19 नवंबर को हुआ था।
4 of 6
Kangana Ranaut
बता दें कि रंगोली ने कुछ समय पहले पृथ्वी के 3 महीने पूरे होने पर एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था पृथ्वी टर्न्स 3 मन्थ। खैर अगर कंगना की फिल्म की बात करे तो उन्होंने 'मणिकर्णिका' के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
5 of 6
kangana ranaut
मणिकर्निका फ्रीडम फाइटर झांसी की रानी के जीवन पर बेस्ड है। वहीं, इस फिल्म से छोटे पर्दे की क्वीन अंकिता लोखंडे भी अपनी फिल्म करियर की शुरुआत करेंगी। खबर है कि फिल्म में उन्हें बेहद अहम किरदार दिया गया है।
फिलहाल कंगना ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की भी शूटिंग में बिजी हो गई हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर एक्टर राजकुमार राव काम करेंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी सुपरहिट फिल्म क्वीन में देखा गया था।