फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की बायोपिक को लेकर कंगना रनौत का खुलासा, फिल्म के लिए करेंगी ये बड़ा काम

Tue, 26 Mar 2019 06:10 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और काम के लिए जानी जाती हैं। कंगना की ने कई महिला प्रधान फिल्मों ने काम किया है और इन फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। हाल ही उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई थी। बायोपिक के दौर में कंगना रनौत ने तमिलनाड़ु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक फिल्म को साइन किया है । इस फिल्म में कंगना जयललिता के किरदार में नजर आएंगी । 
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut
कंगना ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म मणिकर्णिका के बाद वो जयललिता का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को तमिल और हिंदी में बनाया जाएगा। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के लेखक, विजयेंद्र प्रसाद ने ही निर्माता को जयललिता बनने के लिए कंगना का नाम सुझाया था।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना - फोटो : social media
कंगना रनौत से जब फिल्म की तैयारी के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, 'फिल्म के सीन तमिल में होंगे और  जयललिता के किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए तमिल भाषा सीखूंगी। अपनी फिल्म 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' को लेकर मेरे कमिटमेंट पूरे होने के बाद मैं तमिल सीखना शुरू करूंगी।'

4 of 5
jayalalithaa
कंगना ने आगे कहा, 'मैं हमेशा से क्षेत्रीय फिल्मों में काम करना चाहती थी क्योंकि जब भी साउथ में जाते हैं तो पता चलता है कि वहां लोग सिर्फ उन्ही फिल्मों को पसंद करते हैं जिन्हें लोकल फिल्म इंडस्ट्री बनाती है। मैं एक खास फिल्म का इंतजार कर रही थी और इसी दौरान मेरे पास ये फिल्म आ गई.'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
कंगना ने बताया कि जब मैंने इस स्क्रिप्ट के बारे में सुना तो मुझे लगा कि उनका जिंदगी और मेरी जिंदगी में काफी समानताएं हैं, लेकिन उनकी कामयाबी मेरी कामयाबी से कही ज्यादा है। कंगना ने कहा कि मैं अपनी बायोपिक में ही काम करती लेकिन मुझे जयललिता की बायोपिक ज्यादा अच्छी लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें