फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फिल्म से कंगना बनीं बॉलीवुड की 'क्वीन', उसी की कहानी को बताया था बकवास

Sat, 16 Feb 2019 01:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्वीन - फोटो : फिल्म
साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' ने कंगना रनौत को सुपर स्टार बना दिया। इस फिल्म को लेकर कंगना की बहुत तारीफ हुई। उन्होंने इस फिल्म के जरिए ये साबित कर दिया कि फिल्में बिना हीरो के भी चल सकती हैं। 'क्वीन' के लिए कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसका पति उसे शादी से एक दिन पहले छोड़ देता है। इसके बाद वो लड़की अकेले हनीमून पर विदेश घूमने जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'क्वीन' की स्क्रिप्ट को कंगना रनौत ने बकवास बता दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Queen
हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े कई राज खोले। कंगना ने कहा- 'सिर्फ मुझे ही नहीं जिस एक्टर ने भी क्वीन की स्क्रिप्ट को पढ़ा था तो उसने यही कहा कि फिल्म की कहानी तो बेहद बकवास है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Queen
'क्वीन' में कंगना के अनुभव को लेकर जब सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'क्वीन सभी के लिए एक बड़ी पार्टी की तरह थी। निर्देशक बहुत बड़े निर्माता थे। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को लेकर ज्यादा स्ट्रेस मत लो। ये काफी मजेदार होने जा रहा है। वो इतने बड़े प्रोड्यूसर थे कि उनकी असली पहचान ही प्रोड्क्शन थी और वो उस फिल्म को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे थे।'

4 of 5
Queen
कंगना ने आगे कहा, 'वो एक बेहतर फिल्म में बदल गई, चीजें खराब भी हो सकती थी, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर हर चीज के लिए तैयार थे, वो एक छोटे बजट की फिल्म थी और उनकी तरफ से कुछ खास दांव पर नहीं लगा था, मेरा तो कुछ दांव पर नहीं था क्योंकि उस समय मेरा करियर किसी अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Queen
बता दें कि फिल्म 'क्वीन' का निर्देशन विकास बहल ने किया था। मात्र 12 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव और लीसा हेडन भी मुख्य किरदार में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें