फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में 'मणिकर्णिका' की रिलीज पर निशाने पर आई थीं कंगना, अब बोलीं- 'हमने सेना भेजी थी लेकिन...'

Mon, 04 Mar 2019 03:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वालीं कंगना रनौत इन दिनों एक के बाद एक सेलिब्रिटीज पर निशाना साध रही हैं। एक इवेंट में पहुंचीं कंगना ने ऋतिक रोशन और करण जौहर को फिर से आड़े हाथों लिया। हाल ही में कंगना मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में आई जब उन्होंने पुलवामा हमले का तो विरोध किया लेकिन उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज की गई।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranut - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर यूजर्स कंगना से सवाल पूछ रहे थे कि एक ओर तो वो शबाना आजमी को देश विरोधी कह रही हैं दूसरी ओर मणिकर्णिका पाकिस्तान में रिलीज की गई है। अब जब मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया तो पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा।
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना के जवाब को सुनकर ऐसा लगता है कि उनके पास इसका जवाब ही नहीं है और सवाल को टालती हुई दिखीं। कंगना ने कहा कि 'फिल्म की डिजिटल कॉपी डिस्ट्रीब्यूट हो चुकी है और अब कुछ नहीं किया जा सकता है।' आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'उन कॉपीज को लाने के लिए हमें सेना भेजनी होगी, जो हमने भेजी थी लेकिन वो फिल्म की कॉपी लेकिन नहीं आए।'

4 of 5
kangana - फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा कि 'वैसे भी मैं ट्रेड मिनिस्टर नहीं हूं। देश में जो भी नियम के मुताबिक काम हो रहा है मैं हमेशा उसके साथ हूं। हम आगे जरूर अपनी फिल्मों की रिलीज रोक सकते हैं लेकिन अभी कुछ नहीं किया जा सकता है। मेरे लिए देश और जवानों से बढ़कर कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
इससे पहले शबाना आजमी और जावेद अख्तर के पाकिस्तान में कार्यक्रम रद्द करने पर कंगना ने कहा, 'इस तरह कार्यक्रम रद्द करना हैरान करता है, यह वही लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं, जब उरी हमले के बाद पाक कलाकारों पर रोक लगी हुई है तो कराची में कार्यक्रम का क्या मतलब है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें