फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने बिना नाम लिए जया बच्चन पर कसा तंज, बोलीं- 'बॉलीवुड की थाली ने मुझे...'

Sun, 18 Oct 2020 01:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो लगातार विरोधियों पर हल्ला बोल रही हैं। तंज कसने का उनका ये अंदाज लोगों को हैरान कर देता है। बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स का मुद्दा छाया हुआ है। बीते दिनों संसद में मानसून सत्र के दौरान इसे लेकर काफी बहस भी हुई थी। तब राज्यसभा में जया बच्चन ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों पर तंज कसते हुए कहा था कि वो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अब कंगना ने बिना नाम लिए जया बच्चन के थाली वाली बयान पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना ट्रेनिंग करती दिख रही हैं। वो कभी स्ट्रेचिंग कर रही हैं, ऊंची किक मार रही हैं और साथ ही पंचिंग बैग पर बॉक्सिंग कर रही हैं। कंगना ने इस वीडियो के कैप्शन में ऐसा लिखा है जो विरोधियों पर तंज है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत-जया बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कंगना ने लिखा है, 'मैंने अपनी फिल्म तेजस और धाकड़ के लिए एक्शन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। एक फिल्म में फौजी बनी हूं तो दूसरी में स्पाई। बॉलीवुड की थाली ने मुझे काफी कुछ दिया होगा, लेकिन मणिकर्णिका के बाद मैंने भी बॉलीवुड को उनकी पहली एक्शन हीरोइन दी है।'

4 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना पर केस दर्ज
शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप लगा है। अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
इस याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती हैं।

बाइस्कोप: ‘दोस्ताना’ के 40 साल, शत्रुघ्न ने बिग बी को यूं जड़ा थप्पड़, वे पलटकर हाथ तक नहीं उठा पाए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें