फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने शेयर की अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर, लोगों ने बोल दी ऐसी बात

Sun, 11 Mar 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म मेंटल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के कई पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इन सभी पोस्टरों में कंगना बेहद ही अलग लुक में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म के एक पोस्टर में वह बेहद बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कंगना कभी भी इस तरह के बोल्ड लुक में नजर नहीं आई हैं। इस हॉट एंड बोल्ड फोटो को कंगना रनौत ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कंगना की इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर उनका मजाक उड़ाया है। कुछ यूजर्स ने तो ऐसी बातें लिख दी हैं जिसके बारे में जान आपको भी शर्म आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रनौत ने फिल्म 'मेंटल है क्या' के एक बोल्ड लुक को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में वह सिर्फ नेट के स्टॉकिंग्स पहने नजर आ रही हैं। फोटो में कंगना काफी अलग दिखाई दे रही हैं। फिल्म 'मेंटल है क्या' में कंगना एक्टर राजकुमार राव के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों फिल्म 'क्वीन' में एक साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना की इस बोल्ड तस्वीर को लेकर लोग उनका मजाक बनाने में लगे हैं। लोग उन्हें जमकर बातें सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंगना को हमेशा विवादों में रहना पसंद है चाहे वह काम को लेकर हो या फिर ड्रेस को लेकर। कंगना अधिकतर समय ही अपने आप को बोल्ड तरीके से शो ऑफ करने से नहीं कतराती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि कंगना और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का निर्माण टीवी क्वीन एकता कपूर और शैलेश आर सिंह कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने एक पार्टी की थी। इस पार्टी के दौरान भी कंगना बेहद अलग अंदाज में पहुंची थीं। वह पूरी तरह फिल्म के क्रेजी मूड में नजर आईं थीं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें