फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कंगना रनौत के घर तैनात हुई पुलिस, करणी सेना का कहना माफी मांगे 'मणिकर्णिका' की एक्ट्रेस

Wed, 23 Jan 2019 09:32 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : bollywoodlife
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कुछ सीन्स को लेकर करणी सेना का विरोध जारी है। वहीं, कंगना कह चुकी हैं कि वह करणी सेना को तहस-नहस कर देंगी। इस पर करणी सेना ने कंगना से माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसे में कंगना के लिए मुसीबत खड़ी होती नजर आ रही हैं। इसके चलते फिल्म की रिलीजिंग से दो दिन पहले ही उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि कंगना के इस बयान के बाद से ही करणी सेना का घुस्सा और बढ़ गया है और वह कंगना के घर के आस-पास मंडरा रहे हैं। करणी सेना का पूरजोर कहना है कि कंगना माफी मांगे नहीं तो वह इस तरह लगातार फिल्म का विरोध और प्रदर्शन करते रहेंगे। इस गहमागहमी को देखते हुए कंगना के घर पुलिस को तैनात किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : bollywoodlife
वहीं, खबर यह भी है कि पुलिस ने करणी सेना को कंगना के घर के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन करणी सेना ने समूह बना खुद ही कंगना के घर के आसपास डेरा डाल लिया है। ऐसे में पुलिस की नजर करणी सेना के एक-एक आदमी पर है कि कहीं उनमें से कोई ेएक भी अभिनेत्री के घर में ना घुस जाए। 

4 of 5
bollywood - फोटो : bollywoodlife
बता दें कि करणी सेना का प्रकोप सिर्फ कंगना रनौत की फिल्म ही नहीं बल्कि पद्मावत फिल्म भी झेल चुकी है। खबरों की मानें तो करणी सेना फिल्म के एक सीन के अलावा एक गाने पर आपत्ति है। करणी सेना का कहना है कि महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है। वहीं 'पद्मावत' फिल्म की रिलीज से पहले ही राजस्थान की करणी सेना ने जबरदस्त बवाल किया था। हालांकि बाद में नाम में बदलाव करके फिल्म को रिलीज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
आपको बता दें, महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें