फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद के लिए कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' में हुआ बड़ा बदलाव, जान लीजिए पीछे की सच्चाई

Tue, 28 Aug 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में एक बड़ा बदलाव किया गया है लेकिन ये बदलाव फिल्म की लीड हीरोइन कंगना के लिए बल्कि एक्टर सोनू सूद के लिए हुआ है। उनके लिए फिल्म 'मणिकर्णिका' की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया गया है। इसका खुलासा खुद सोनू सूद ने किया है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है लेकिन आखिर ऐसी क्या जरूरत आ गई कि कंगना रनौत की इस फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल सोनू सूद 'मणिकर्णिका' के अलावा फिल्म 'सिंबा' में भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनका मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार मूंछों वाला है, वहीं 'सिंबा' के लिए उन्हें दाढ़ी बढ़ानी पड़ी है। चूंकि सोनू सूद दोनों ही फिल्मों के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे हैं इसलिए उनके लुक को लेकर 'मणिकर्णिका' के लिए थोड़ी परेशानी सामने आ रही थी। इसके लिए 'मणिकर्णिका' के मेकर्स ने एक रास्ता खोज निकाला है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में थोड़ा फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
ऐसा करने के पीछे मुख्य कारण है कि सोनू सूद की फिल्म 'सिंबा' के लुक को कोई नुकसान न पहुंचे और 'मणिकर्णिका' का उनका लुक भी बरकरार रहे। स्क्रिप्ट में फेरबदल की वजह से सोनू सूद को 'मणिकर्णिका' के कुछ सीन दोबारा शूट करने पड़े। हालांकि इससे सोनू सूद ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि इससे उनकी दोनों ही फिल्म के लिए काम आसान हो गया है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है जिसमें झांसी की रानी का लीड किरदार एक्ट्रेस कंगना रनौत निभा रही हैं। यह फिल्म  25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म 'सिंबा' में सोनू सूद एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें