फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: यूजर ने सोनू सूद को बताया धोखेबाज, कंगना रणौत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 04 May 2021 09:45 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। साथ ही पीड़ितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे मदद करने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का नाम सबसे आगे है। हालांकि इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को ट्रोल किया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सोनू सूद के विज्ञापन पोस्टर को साझा किया। साथ ही उन्हें इस आपदा के वक्त में पैसों के लिए लालची फ्रॉड बताया है। सोशल मीडिया यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा,  'तुम उन लोगों के साथ धोखा कर रहे है, जिनके अपने मर रहे हैं। 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत एक लाख नहीं होती है, और तुम पांच लीटर के लिए दो लाख कीमत ले रहे हो। ऐसे फ्रॉड करके तुम रात में सो कैसे पाते है?'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लगभग ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि साढ़े सात सौ लोगों से अधिक ने रिट्वीट किया है। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि बड़ी बात है कि इस पोस्ट को कंगना रणौत ने भी लाइक किया है। 
 

 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

गौरतलब है कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वह देश में फैली कोरोना महामारी पर भी लगातार अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। कुछ समय पहले कंगना को ट्रोल किया गया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि जब भारत संकट का सामना करता है तो दूसरे देश उसके खिलाफ गैंग बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि इस पोस्ट पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सोनू सूद फ्रॉड है, तो वहीं बड़ी संख्या में फैंस का कहना है कि सोनू को तो पता भी नहीं होगा कि उनके नाम से लोग अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें