फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाना की अश्लील तस्वीर साझा कर कंगना ने कहा- लिब्रु रोल मॉडल्स पर भारी पड़ेगी 'संघी नारी'

Wed, 03 Feb 2021 05:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : Instagram
किसान आंदोलन जोरों पर चल रहा है और ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कुछ सितारें किसानों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। इसी में से एक अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद रिहाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पॉप सिंगर के ट्वीट को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उनपर पलटवार किया था। उसी कड़ी में एक बार फिर से कंगना ने रिहाना पर तीखा हमला बोला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत ने अपनी और रिहाना की तस्वीरों के कोलाज को शेयर करते हुए लिखा है, 'संघी नारी सबपे भारी बनाम लिब्रु रोल मॉडल्स। सभी भारतीय एकजुट हो जाओ और अपनी ताकत दिखाओ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कंगना ने एक ट्वीट किया और लिखा कि, 'राइट विंग रोल मॉडल बनाम लेफ्ट विंग रोल मॉडल।' बता दें कि पॉप सिंगर रिहाना ने न्यूड शो किए थे, जिनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने ये ट्वीट किए। साथ ही रिहाना की तस्वीर के साथ अपनी फोटो भी लगाई है, जिसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।
 

4 of 5
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : रिहाना-कंगना रणौत
बता दें कि पिछले दिनों सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया था। इस रिपोर्ट में किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र था। इस रिपोर्ट के साथ रिहाना ने लिखा था, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' जिसके बाद कंगना ने सिंगर पर पलटवार करते हुए लिखा था, 'कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बता दें कि कंगना रणौत आएदिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। किसान आंदोलन पर वह शुरू से ही अपनी राय दे रही हैं और जो सेलेब्स किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उनपर भी वो सीधा हमला कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें फिल्म 'धाकड़','थलाइवी' और अन्य फिल्में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें