कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो रहा था। कंगना भी लगातार फिल्म को लेकर प्रमोशन करती रहीं। शुक्रवार को इस फिल्म ने पहले दिन वैसा कलेक्शन नहीं किया, जैसी उम्मीद की जा रही थी। ‘इमरजेंसी’ के अलावा कंगना की पिछली कुछ फिल्मों का पहले दिन क्या कलेक्शन रहा, ये जानिए? और इस लिस्ट में इमरजेंसी कहां खड़ी है?
कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’को डायरेक्ट किया है, साथ ही इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाई है। फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी की घटना पर आधारित है। इस फिल्म को रिलीज होने में बार-बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा लेकिन अब यह दर्शकों के सामने हैं। पहले दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? साथ ही कंगना की पिछली कुछ फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा था? इस बारे में विस्तार से जानिए।
विज्ञापन
2 of 11
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
17 जनवरी 2025 को फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई। इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अपना खाता 2 करोड़ रुपये से खोला है। इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रनौत को खूब सराहा गया लेकिन इसका असर कलेक्शन पर कम ही नजर आ रहा है। फिल्म में श्रेयस तलपदे, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 11
तेजस
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस
फिल्म ‘तेजस’ में कंगना ने एक फाइटर पायलट का रोल किया था। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो यह 1.20 करोड़ रुपये था। फिल्म आखिर में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
4 of 11
धाकड़
- फोटो : यूट्यूब
धाकड़
फिल्म ‘धाड़क’ में कंगना का एल्फा फीमेल का अंदाज दिखा। यह एक एक्शन फिल्म रही। फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया।
विज्ञापन
5 of 11
फिल्म 'थलाइवी' के एक दृश्य में कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
थलाइवी
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और कभी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करने वाली जयललिता पर फिल्म ‘थलाइवी’ बनी थी। इसमें कंगना ने जयललिता की भूमिका निभाई। फिल्म 10 सितंबर 2021 में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 32 लाख रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर बटोरे।
विज्ञापन
6 of 11
पंगा
- फोटो : यूट्यूब
पंगा
अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में कंगना ने एक ऐसी महिला का रोल किया, जो कबड्डी की नेशनल प्लेयर है लेकिन परिवार और बच्चे की परवरिश के लिए अपने सपने भूल जाती है। ऐसे में वह कैसे अपने सपने को दोबारा पूरा करती है, यही फिल्म की कहानी थी। फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को थिएटर में रिलीज हुई, इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.70 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की।
विज्ञापन
7 of 11
फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंटल है क्या
फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में कंगना और राजकुमार राव नजर आए थे। यह फिल्म साइको बिहेवियर पर बात करती है। फिल्म में कंगना और राजकुमार ने अलग ही तरह का अभिनय किया था। फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई 2019 में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 4.50 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया।
8 of 11
मणिकर्णिता- द क्वीन ऑफ झांसी
- फोटो : यूट्यूब
मणिकार्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत ने फिल्म ‘मणिकार्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। इस महान वीरांगना की कहानी को पर्दे पर खुद कंगना अपने निर्देशन में लेकर आईं। पहले इसे कृष जगरलामुडी ने बनाया था, उन्होंने कंगना से विवाद के कारण फिल्म बीच में छोड़ दी। जिसे बाद में कंगना ने खुद बनाया। फिल्म ‘मणिकार्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
9 of 11
फिल्म 'सिमरन' में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
सिमरन
फिल्म ‘सिमरन’ में भी कंगना रनौत ने एक कॉम्पलैक्स कैरेक्टर निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ सोहम शाह भी नजर आए थे। फिल्म ‘सिमरन’ 15 सितंबर 2017 में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया।
10 of 11
रंगून फिल्म
- फोटो : यूट्यूब
रंगून
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की रही। फिल्म में कंगना रनौत ने मिस जुलिया नाम की डांसर का रोल किया था। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘रंगून’ 24 फरवरी 2017 को रिलीज हुई थी।
फिल्म 'कट्टी बट्टी' के एक सीन में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कट्टी-बट्टी
फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ एक लव स्टोरी फिल्म रही, इसमें कंगना रनौत और इमरान खान नजर आए थे। फिल्म में कंगना का रोल एक ऐसी लड़की का है, जो कैंसर से पीड़ित होने पर अपने प्रेमी से दूर चली जाती है। फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 18 सितंबर 2015 को रिलीज हुई।