फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मोदी की फैन बताने वाली कंगना रनौत का पॉलिटिक्स में आने को लेकर बड़ा खुलासा

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती ही हैं। ऋतिक रोशन विवाद को अब लगभग एक साल हो चुका है। अब जिन खबरों को लेकर बाजार गर्म है वह है कंगना के राजनीति में आने की खबर। एक प्रोग्राम में पहुंचीं कंगना से जब पॉलिटिक्स में आने को लेकर सवाल किया गया तो कंगना ने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने कहा, 'यह एक शानदार क्षेत्र है लेकिन अक्सर लोग इसे गलत समझते हैं। बस मुझे राजनेताओं का फैशन सेंस बिल्कुल नहीं पसंद है। चूंकि जैसे कपड़े मैं पहनती हूं और जिस तरह बोलती हूं, उससे नहीं लगता कि कोई भी पार्टी मुझे अपना हिस्सा बनाएगी। हां, अगर वे मेरे फैशन सेंस को नहीं बदलेंगे और मुझे मेरी मर्जी के मुताबिक बोलने देंगे तो मुझे राजनीति में आने में कोई दिक्कत नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut
जब कंगना से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं मोदी की सफलता के कारण उनकी बड़ी फैन हूं। नौजवान महिला होने के नाते मुझे लगता है कि हमारे पास सही रोल मॉडल होने चाहिए। मेरा मतलब एक आम आदमी के काम और उसकी इच्छाओं से है। जब हमारे पास चायवाला पीएम होता है, तब वह सिर्फ जीत नहीं होती बल्कि लोकतंत्र की जीत होती है।'

4 of 5
Kangana Ranaut
पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं। कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रधानमंत्री मोदी भी प्रभावित हैं। खबरें आ रही थी कि कंगना अपने गृहराज्य हिमाचल प्रदेश से राजनीति में प्रवेश करेंगी। इस सिलसिले में वो कई बार प्रधानमंत्री से भी मिल चुकी हैं। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े एक वीडियो में कंगना रनौत को बतौर माता लक्ष्मी दर्शाया गया था, जिसमें वह लोगों से स्वछता अपनाने की सलाह देती नजर आती हैं। इस वीडियो पर पीएम ने कंगना के अभिनय और समझदारी की तारीफ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana
इसके बाद कंगना ने भी अपने बयान में राजनीति में दिलचस्पी दिखाई है। अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री मोदी कंगना के इस बयान को कितनी गंभीरता से लेते हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो कंगना इन दिनों मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रोल में बिजी हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग जारी है। इसके अलावा कंगना 'मेंटल है क्या' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें