फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें वर्क फ्रंट की तो कंगना की फिल्म पंगा इसी साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी नजर आए थे। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 26 जून को 2020 रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार अदा किया है। इसके अलावा कंगना तेजस में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।