अनलॉक के बाद सिनेमाघरों में जिस तरह फिल्म ‘मास्टर’ से सिनेमाघरों में दर्शक लौटने शुरू हुए हैं, उनसे संकेत पाकर अब हिंदी सिनेमा ने भी अपनी नई फिल्मों की रिलीज की तारीखें घोषित करनी शुरू कर दी हैं। शुरुआत कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ से हुई है, ये फिल्म गांधी जयंती वाले सप्ताहांत के शुक्रवार 1 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि गांधी जयंती वाले सप्ताहांत में ही पिछले साल ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ रिलीज हुई थी।