कंगना रनौत
दरअसल कंगना रनौत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं। वो अक्सर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में कंगना की टीम ने ट्वीट कर लिखा, 'जो लोग समझते हैं कि मैं मोदी जी को इसलिए सपोर्ट करती हूं क्योंकि मैं राजनीति में भाग लेना चाहती हूं, उन्हें साफ-साफ बता दूं कि मेरे दादा जी 15 सालों तक कांग्रेस के विधायक रहे हैं। मेरे घर में मेरा परिवार हमेशा से राजनीति से जुड़ा रहा है और मुझे अपनी फिल्म गैंगस्टर के बाद से लगभग हर साल ऑफर मिलते रहे हैं।'