फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने ‘कू एप’ पर की ‘धाकड़’ एंट्री, अकाउंट बनाने के साथ ट्विटर को सुनाई खरी खोटी

Tue, 16 Feb 2021 10:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत अपने ट्वीट से तो चर्चा में रहती ही हैं अब उन्होंने देसी एप कू (Koo) पर एंट्री कर ली है। पिछले दिनों उन्होंने ट्विटर पर इसके संकेत दिए थे कि वह जल्द ही भारतीय ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए वहां अकाउंट बनाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने कू एप के प्रोफाइल डिस्क्रिप्शन में लिखा- 'देशभक्त, गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला।' इसके साथ कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ का पोस्टर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में लगाया है जिसमें वह एक्शन मोड अंदाज में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने कू एप पर अपने पहले पोस्ट में ही ट्विटर पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा- 'सभी को हैलो, अब कू क्यों नहीं। यह नई जगह है सभी से मिलने का। मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बीते कुछ समय में कंगना के कई ट्वीट्स को ट्विटर ने डिलीट कर दिया। जिसके बाद अभिनेत्री ने ट्विटर छोड़ने का इशारा किया था। कू एप के आने के बाद कंगना ने लिखा था- 'तुम्हारा समय खत्म हो गया है ट्विटर, अब कू एप पर शिफ्ट होने का टाइम आ गया है। वहां अपने अकाउंट के बारे में सभी के साथ जानकारी साझा करूंगी। अपने देश के बने कू एप का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
निजी जिंदगी पर कंगना का खुलासा
कंगना ने एक ट्वीट कर बताया कि जब वह 15 साल की थीं तो घर से भाग गई थीं। यही नहीं बगैर किसी के मदद के उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया। कंगना ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि उनके पिता ने उन दिनों में उनकी कोई मदद नहीं की। कंगना बताती हैं कि 16 साल की उम्र में वह अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं। इन सबके बावजूद वह संघर्ष करती रहीं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें