कंगना रणौत
- फोटो : ANI
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह बीते कुछ समय से इसके जरिए अपनी बात रखती रहती हैं। बलात्कार, छेड़छाड़ और यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कंगना रणौत ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक लड़की लड़के को बुरी तरह से पीटती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने खास ट्वीट भी लिखा है।