फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई एक्टर नहीं बल्कि ये शख्स था कंगना रणौत का पहला क्रश, कहा- उन्हें सोचकर सलमान के गाने पर करती थी डांस

Sun, 07 Feb 2021 05:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना इंडस्ट्री की बिंदास अभिनेत्री मानी जाती हैं जो हर बात बेबाकी से कह जाती हैं। कंगना अपने निजी जिंदगी की बातें भी दर्शकों से साझा करने में नहीं हिचकिचाती हैं। एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने पहले क्रश के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब उन्हें पहली बार कोई अच्छा लगा था तो उसके बारे में सोचकर वो सलमान खान के गाने पर अकेले में डांस किया करती थी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना रणौत का पहला क्रश कोई एक्टर नहीं बल्कि उनके स्कूल के एक टीचर थे। कंगना 9वीं कक्षा में थी जब उन्हें अपने टीचर को देखकर दिल मे कुछ कुछ होने लगा था। कंगना ने बताया था कि उस वक्त उन पर प्यार का खुमार कुछ ऐसा छाया था कि वो अकेले में सलमान और ऐश्वर्या के गाने 'चांद छिपा बादल में' गाने पर डांस किया करती थीं। फैंस को कंगना का ये अंदाज काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI
कंगना के अभी के रिलेशनशिप की बात करें तो फिलहाल वो सिंगल हैं। उनका नाम किसी एक्टर से जुड़ता नहीं सुनाई दे रहा है। हालांकि उनके पिछले रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहे थे। कंगना का नाम बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था। ऋतिक रोशन के साथ उनके अफेयर और ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नही कंगना ने खुलकर ऋतिक पर कई तरह के आरोप लगाए थे और ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

4 of 5
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना का नाम आदित्य पंचोली के साथ भी जुड़ा था। हालांकि उनका रिश्ता भी काफी विवादों में रहा।कुछ साल पहले आदित्य और उनसे 20 साल छोटी कंगना रणौत के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कंगना उस समय करियर बना रही थीं और आदित्य उनके मेंटर थे। कंगना ने आदित्य पर उन्हें घर में कैद रखने का आरोप लगाया था। वहीं आदित्य ने इन सारी बातों को बेबुनियाद बताया था।आदित्य के अलावा कंगना का नाम अध्ययन सुमन से भी जुड़ा था, लेकिन ये रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत इन दिनों फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा कंगना का नाम फिल्म 'तेजस' से भी जुड़ा हुआ है जिसमें वह महिला एयर फोर्स पायलट बनी हुई नजर आएंगी। कुछ समय पहले कंगना ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देने की घोषणा की है जिसमें वह अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' लाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें