फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु को ट्रोल करने वालों की कंगना रणौत ने लगाई क्लास, लिखा- शिवरात्रि आते ही कीड़े-मकौड़े पागल हो रहे हैं

Thu, 11 Mar 2021 02:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, सद्गुरु - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो ट्विटर के जरिए अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जग्गी वासुदेव जिन्हें सदगुरु के नाम से लोग जानते हैं उन्हें ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई है। उन्होंने सद्गुरु को ट्रोल करने वालों की तुलना कीड़े-मकौड़े से की है। उनका ये पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए लिखा, 'जिन बेवकूफों को चूहों के आईक्यू और कीड़ों का अस्तित्व मिला हो वो स्त्री को एक लिंग नहीं बल्कि आयाम बताने पर सद्गुरु को निशाना बना रहे हैं। वो ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि उनके पास सूर्य और चंद्रमा हैं, उनकी मां और पिता, मर्द और स्त्री दोनों हैं। बेवकूफ अपने आपको शर्मिंदा करना बंद करें'।



विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
कंगना ने सद्गुरु के पोस्ट पर आए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अगली पोस्ट में लिखा, 'ये किसी एक व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं है बल्कि ये एक संस्था संपूर्ण संस्कृति, धर्म और देश का उत्पीड़न है। ऐसा इसलिए क्योंकि सद्गुरु भारत के प्राचीन ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं और शिवरात्रि करीब आते ही कीड़े-मकौड़े पागल हो रहे है। ये उनका पसंदीदा दिन है और वो शिव को मनाएंगे'।



4 of 5
सद्गुरु - फोटो : Instagram
दरअसल कंगना ने ये पोस्ट सद्गुरु के उस पोस्ट के जवाब में किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं को लिंग नहीं आयाम बताया था। सद्गुरु ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा था 'स्त्रीलिंग एक लिंग नहीं बल्कि आयाम है'। उनके इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा था, 'टमाटर सब्जी नहीं, ये एक फल है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'बिना आयाम के इस फ्रॉड के लिए ये चीज आयाम है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रणौत के पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लक्षित उत्पीड़न। दीदी आप प्रवचन में बिल्कुल नया आयाम जोड़ रही हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या कहा? सद्गुरु एक संस्था, संपूर्ण संस्कृति, धर्म और राष्ट्र हैं। कंगना क्या तुम उसे नशे से बाहर आ सकती हो ,जो तुम फूंक रही हो'। इसके अलावा कई अन्य यूजर ने कंगना के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें