फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival में रेट्रो लुक में पहुंचीं कंगना रनौत, ब्लैक साड़ी में ढहाया कहर

Thu, 10 May 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना को पहले भी कई बार रेट्रो अंदाज में देखा गया है। मगर कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा तैयार की गई साड़ी में कंगना को देखकर आपको मोहम्मद रफी का गाना 'बदन पे सितारे लपेटे हुए...' की याद आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
kangana
जहां बाकी एक्ट्रेस कांस में गाउन पहन कर आईं, वहीं कंगना यहां भी हमेशा की तरह साड़ी में दिखाई दीं। कंगना ने अपना लुक एकदम क्लासी और ऑल ब्लैक रखा। जिसमें पर्ल नेकपीस और शॉर्ट हेयर स्टाइल के साथ वह रेट्रो लुक में दिखाई दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
kangana
कंगना जैसे ही कांस में पहुंचीं सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। कंगना ने कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के साथ शिरकत की। फिल्म 'क्वीन' के लिए उन्हें इस फेस्टिवल में शिरकत करने का मौका दिया गया है। इतना ही नहीं हुमा कुरैशी भी इस इवेंट में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

4 of 5
kangana
आने वाले दिनों में कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी नजर आने वाली हैं। बात करें कंगना की तो वह पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana
अपने बेबाक बयानों और कॉन्ट्रोवर्सी के चलते आए दिन चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत की पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग लगभग खत्म ही होने वाली है। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें