फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'चाचा जैक मुझसे डरते हैं क्योंकि मैं उन्हें बेनकाब कर रही हूं'

Sat, 27 Feb 2021 01:00 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जैक डोर्सी - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वो फिर से एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीटर के सीईओ से पंगा ले लिया है और खुलेआम उनके खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
एक फैंस ने एक कर ट्वीट पूछा कि क्या कंगना को ट्विटर पर बैन कर दिया गया है? इसके जवाब में अभिनेत्री ने उसके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा ‘मैं ट्विटर पर बैन कर दी गई क्योंकि चाचा जैक और उनकी टीम मुझसे डर गई है, वो मुझे सस्पेंड नहीं कर सकते लेकिन मुझे हर रोज उन्हें खुलेआम बेनकाब भी करने नहीं दे सकते, मैं यहां फॉलोअर्स पाने नहीं आई हूं ना ही खुद को प्रमोट करने मैं यहां राष्ट्र के लिए हूं और यही इन्हें खटकता है’।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि ट्विटर पर कंगना की तस्वीर खोजने पर नहीं मिलेगी। उनकी तस्वीर को वही लोग देख पाएंगे जो उनको फॉलो करते हैं। ये प्रतिबंध ट्विटर द्वारा लगाया गया है। ये तब लगाया जाता है जब किसी यूजर पर समुदाय को भड़काने वाला ट्वीट करने का आरोप लगता है। इसके लिए ट्विटर ने दिशा निर्देश भी जारी कर रखे हैं। इसी को लेकर अभिनेत्री ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी पर निशाना साधा।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : self
कंगना के साथ ऐसा तब हुआ जब किसान आंदोलन को लेकर उनकी तरफ से कई ट्वीट किए गए। यहां तक कि एक ट्वीट में उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को आतंकवादी तक कह डाला था। कंगना लगातार किसानों के विरोध और केंद्र सरकार के पक्ष में ट्वीट कर रही थीं। इसको लेकर कई लोगों से उनका विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
इस दौरान कंगना ने काफी तीखे शब्दों वाले ट्वीट के साथ लोगों पर वार किया। बात तब और ज्यादा गंभीर हो गई जब विदेशी हस्तियों के भी ट्वीट सामने आने लगे और कंगना उन्हें भी लपेटने की कोशिश करने लगीं। उन्हें लगातार हमलावर देखकर ट्विटर ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें