फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen: कंगना रणौत की फिल्म 'क्वीन' को पूरे हुए 8 साल, बोलीं-इसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी

Mon, 07 Mar 2022 01:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत की फिल्म क्वीन को पूरे हुए 8 साल - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को फिल्म इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन 7 मार्च साल 2014 को रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' कंगना के करियर में बहुत अहमियत रखती है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 8 साल हो चुके हैं और इस मौके पर कंगना ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में निभाए अपने अन्य दमदार किरदारों को याद करते हुए अपने फिल्मी सफर के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत, फिल्म-क्वीन - फोटो : social media
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म क्वीन के सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, इस दिन 7 मार्च 2014 में एक फिल्म आई जिसका नाम था, क्वीन... और इसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी...उसके बाद मैंने कई प्रतिष्ठित भूमिकाएं  कीं ... दत्तो, मणिकर्णिका, थलाइवी  लेकिन मुझे क्या पता था, कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या करूं, मुझे हमेशा के लिए रानी (क्वीन) के रूप में याद किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
क्वीन फिल्म के दृश्य में कंगना - फोटो : social media
लीक का पत्थर साबित हुई थी फिल्म क्वीनृ
क्वीन फिल्म कंगना रणौत के दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह फिल्म उनके करियर के लिए लीक का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में किए गए अभिनय ने हिंदी सिनेमा में उनको एक नायिका के रूप में निखार कर सबके सामने रखा। इसके बाद उन्होंने कई किरदार निभाए हैं और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से होती है।

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो कंगना की फिल्म धाकड़ बड़े पर्दे पर छाने को तैयार है, जिसमें उन्होंने  दमदार रोल प्ले किया है। इसके अलावा इस समय वह एकता कपूर के शो लॉकअप को होस्ट करती नजर आ रही हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें