मणिकर्णिका
ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। ट्रेलर को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। 30 हजार से ज्यादा लोग कमेंट पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मणिकर्णिका में कंगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में हैं। ट्रेलर में कंगना कभी ममतामयी मां के रूप में नजर आ रही हैं, तो कभी वही दुश्मनों से लोहा लेते हुए तलवारबाजी करती दिख रही हैं।