फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के खिलाफ शुरू हुई ड्रग्स मामले में जांच तो एक्ट्रेस ने कहा- 'आखिर में जीत भक्ति की ही होती है'

Sat, 12 Sep 2020 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बीएमसी ने कंगना के दफ्तर को तोड़ा और अब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस को कंगना के खिलाफ ड्रग्स कनेक्शन की जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। लेकिन कंगना भी पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कंगना इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव हैं और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut
कंगना ने अपने एक ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार को सोमनाथ मंदिर का इतिहास याद दिलाया है। कंगना ने लिखा- 'सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है, क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो, आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के गृहमंत्री अमित देशमुख ने अध्ययन सुमन के उस पुराने इंटरव्यू के आधार पर मुंबई पुलिस से जांच कराने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने कंगना रणौत पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे। इस पर कंगना ने कहा था- 'मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस उपकार से बहुत खुश हूं। कृपया मेरा टेस्ट कीजिए। मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच कीजिए। अगर आपको ड्रग पेडलर से कभी भी मेरा कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI

बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था। कंगना ने कहा था- मैंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर गलती नहीं की थी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई में आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर से कथित शिवसैनिकों की हाथापाई और एक टीवी चैनल के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वहीं दूसरी तरफ कंगना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। ये एफआईआर मुंबई के विक्रोली थाने में दर्ज हुई है। वकील नीतिन माने ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कोर्ट में कंगना को घसीटेंगे। चूंकि उद्धव ठाकरे का इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कंगना ने उन्हें इस मामले में घसीटा। एक राज्य के सीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें