फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन से कंगना रनौत को लगा झटका, हुआ कुछ ऐसा कि रोकनी पड़ी 'मणिकर्णिका' की शूटिंग

Tue, 27 Feb 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। जिसे भी श्रीदेवी के निधन की खबर लगी हैरान हो गया। श्रीदेवी को अपना आइकन मानने वालीं कंगना रनौत को इस खबर से इतना धक्का लगा कि वो बीमार हो गईं।
विज्ञापन

2 of 4
Kangana Ranaut
कंगना के बीमार पड़ने के कारण उनकी फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग भी रोक दी गई है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि कंगना ने भले ही किसी से कुछ कहा नहीं लेकिन वह अपनी पसंदीदा स्टार के इस तरह से चले जाने का दर्द झेल नहीं पाई और बीमार पड़ गई। 
विज्ञापन

3 of 4
sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी की मौत का कारण पहले 'कार्डियक अरेस्ट' बताया गया था लेकिन अब उनकी मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। दुबई पुलिस का कहना है कि होटल के बाथरूम के बाथटब में अचेत होकर गिरने के बाद डूबने से उनकी मौत हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि उनके रक्त में अल्कोहल के अंश पाए गए हैं और शुरूआती जांच में पता चला है कि शरीर में अल्कोहल के अंश थे और इसी वजह से यह घटना हुई होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Kangana
कंगना रनौत इन दिनों बीकानेर में अपनी फिल्‍म मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कंगना रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें