फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhaakad: कल रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना ‘शी इज ऑन फायर’, टीजर में हॉट अवतार में दिखीं कंगना रणौत

Wed, 04 May 2022 02:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धाकड़ का गाना शी इज ऑन फायर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत जल्द ही अपनी फिल्म 'धाकड़' के साथ बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को कंगना स्पाई एजेंट के किरदार में काफी पसंद आ रही हैं। अब कल (5 मई) फिल्म का नया गाना 'शी इज ऑन फायर' आने वाला है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर करके दी है।
विज्ञापन

2 of 4
धाकड़ का गाना शी इज ऑन फायर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत न अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की झलक दिखाई, जिसमें कंगना, अर्जुन रामपाल और बादशाह दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को बादशाह ने गाया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आग इतनी भीषण और विनाशकारी है, फायर ब्रिगेड भी इसे बुझा नहीं सकती! कल आएगा 'शी इज ऑन फायर' गाना। इसके साथ ही कंगना ने हैशटैग अग्नि आ रही है भी लिखा। कंगना के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओह माई गॉड, अब ये है जिसे हम माइंड ब्लोइंग कहते हैं तो किसी ने लिखा कि कंगना पहले से ही फायर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीश राजी घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम अग्नि है। 'धाकड़' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना कई एक्शन सीन्स करती हुई नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कंगना की एक्टिंग और एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
धाकड़ फिल्म में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि फिल्म पहले 8 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते इसकी रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया था। फैंस तभी से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब कल फिल्म का पहला गाना आएगा और उसके बाद 20 मई को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें