फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तांडव' विवाद पर ऐसा क्या बोल गईं कंगना रणौत, ट्वीट डिलीट कर देनी पड़ी सफाई

Wed, 20 Jan 2021 02:43 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। इस वेब सीरीज के ऊपर हिंदू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। वेब सीरीज पर चल रहे विवाद पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी ट्वीट किया था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने इस ट्वीट के लिए अपनी सफाई भी पेश की है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/kanganaranaut, aliabbaszafar
दरअसल, अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोमवार को वेब सीरीज 'तांड़व' के निर्देशक अली अब्बास जफर के माफीनामे के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। कंगना के इस पोस्ट में एक विवादित बयान उन्होंने दे दिया था जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। बयान को डिलीट करने के बाद कंगना ने अपने बयान पर सफाई देते हुए एक और पोस्ट शेयर किया।



विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना ने सफाई देते हुए इस बयान में लिखा, 'जो लिब्रु डर के मारे मम्मी की गोद में रो रहे हैं, वो ये पढ़ लें मैंने तुम्हारा सिर काटने के लिए नहीं कहा, इतना तो मैं भी जानती हूं की इंसेक्ट्स या वर्म्ज के लिए पेस्टिसाइड चाहिए होता है।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बता दें कि कंगना ने जो पोस्ट डिलीट किया था उसमें उन्होंने लिखा था, 'क्योंकि यहां तक कि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ कर दिया था। पहले शांति फिर क्रांति। अब उनके सिर काटने का समय है, जय श्री कृष्ण।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
बात करें वेब सीरीज 'तांडव' की तो सीरीज 15 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। जिसके बाद इस सीरीज पर हिंदू देवी देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद के बाद इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की जा रही है जिसके बाद अब मेकर्स ने इसमें कुछ बदलाव करने का भी फैसला कर लिया है।

पढ़ें: 'तांडव' वेब सीरीज में बदलाव करेंगे निर्माता, विवाद के बाद लिया फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें