कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदू के मुताबिक कंगना, खुद से जुड़ी किसी भी अफवाह को उड़ने नहीं देती थी, वो बेहद परेशान हो जाती थी मामला भले ही उसकी उम्र का हो, उसके किसी प्रेम संबंध का या किसी कानूनी कार्रवाई का, वो दबंग हैं और निडर होकर अपनी बात रखती हैं लेकिन वो शुरू से ऐसी नहीं थी, अपने शुरुआती दिनों में कंगना ने न सिर्फ खराब फिल्मों का चयन किया बल्कि वो दिखने और बोल-चाल में भी आज से उन्नीस ही थी। साल 2007 में एक फ्लॉप रही फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' में कंगना बॉबी देओल के साथ नजर आई थी और इस फिल्म के निर्देशक सुनील दर्शन कंगना की पहली इमेज को भूले नहीं है, "इन दस सालों में कंगना ने अपनी बहुत सी कमियों पर खूब मेहनत की है अब वो बिलकुल परफेक्ट है। मैंने जब शाकालाका बूमबूम के लिए उनको अपने ऑफिस में बुलाया था तो कंगना की भाषा में एक देसीपन था, तब वह इतने फर्राटे के साथ अंग्रेजी नहीं बोल पाती थीं।" वो आगे कहते हैं, "अपने उच्चारण पर, अंग्रेजी भाषा पर जो काम उसने किया है, जो पकड़ बनाई है, वो बेहतरीन है।"