फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद बीएमसी ने उनकी हाउसिंग सोसाइटी को थमाया नोटिस, मांगी ये जानकारियां

Wed, 16 Sep 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनके ऑफिस की तस्वीर - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
कंगना रणौत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। नौ सितंबर को बीएमसी ने उनके पाली हिल स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण बताते हुए तोड़फोड़ की थी। मंगलवार को बीएमसी ने उनकी हाउसिंग सोसाइटी (चेतक) को नोटिस जारी किया है। इसके साथ बीएमसी ने सोसाइटी के सदस्यों सहित अन्य जानकारियां मांगी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
चेतक सोसाइटी एक सहकारी समिति है। बीएमसी ने सोसाइटी से पिछले तीन साल में हुई मीटिंग और उनके अकाउंट की विस्तृत लिस्ट मांगी है। बीएमसी ने यह कार्रवाई तब की जब कंगना रणौत सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
बीएमसी ने कंगना की सोसाइटी से ये पांच जानकारियां मांगी
1.सोसाइटी के मुख्य सदस्य और साझेदार कौन कौन हैं
2.तीन साल में सोसाइटी की कितनी मीटिंग हुई, उनके बैंक खातों की भी जानकारी
3.रेल हाउस और बंगलों के आवंटन की लिस्ट
4.एग्रीमेंट समेत दूसरे कागजात की जानकारी
5.चुनाव प्रक्रिया के साथ सदस्यों की ट्रांसफर लिस्ट

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने बीएमसी से दो करोड़ के मुआवजे की मांग की
कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद उन्होंने इस कार्रवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। अब संशोधित पिटीशन लगाकर अभिनेत्री कहा कि उनके ऑफिस में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीएमसी उन्हें दो करोड़ का मुआवजा दे। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर के लिए निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना के तल्ख तेवर
कंगना रणौत मनाली में अपने घर पहुंचने के बाद 10 दिन के लिए होम क्वारंटीन हैं। शिवसेना को लेकर कंगना का गुस्सा अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कंगना ने शिवसेना को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि 'औरत की कोमलता और दया को अक्सर उसकी कमजोरी समझा जाता है, लेकिन किसी को इस हद तक न ले जाया जाए जहां उसके पास खोने को कुछ न हो। ऐसे लोग बहुत खतरनाक और जानलेवा हो जाते हैं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें