फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास वजह से ट्विटर का इस्तेमाल करती हैं कंगना रणौत, कहा- आत्मसम्मान से समझौता किया है

Tue, 02 Feb 2021 09:28 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस हैं जिन्हें दूसरे को सामने अपनी राय बेबाकी से रखने में कोई हिचक नहीं होती है। उनके ट्वीट्स सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि कंगना खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने आत्मसम्मान से समझौता करके इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया कि भारत पाकिस्तान को कूटनीति के तहत कोरोना की वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। अब इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'और ये ही वजह है कि हम जैसे लोग अपने आत्मसम्मान से समझौत कर इस बेहूदा, अत्याचारी और पक्षपाती कम्युनिस्ट प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी बने रहते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
आगे कंगना ने लिखा कि, 'क्योंकि वो आपको बताएंगे नहीं और अगर हम नहीं बताएंगे तो कौन आपको बताएगा। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं जय हिंद'। गौरतलब है कि कंगना पिछले कुछ समय से ट्विटर पर बहुत ज्यादा सक्रिय हो गई हैं और इसके माध्यम से वो अपनी बात रखती आ रही हैं। देश से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फिर मनोरंजन से जुड़ा, कंगना ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर जाहिर करती हैं। इसके चलते कई बार उन्हें लोगों और साथी कलाकारों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ता है।


 

4 of 5
सैफ अली खान और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ वक्त पहले वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उठ रहे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट करते हुए जाहिर की थी। इसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस पर कंगना ने ट्विटर के सीईओ और को-फाउंडर जैक डोर्सी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने जैक को टैग  करते हुए लिखा था, 'जैक चाचा उम्मीद है कि आप उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे जो लगभग हर दिन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री , साधुओं और ब्राह्मणों को धमकाते हैं और उनकी मृत्यु की कामना करते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
इतना ही नहीं अपने ट्वीट के चलते कंगना अब तक दिलजीत दोसांझ, अनुराग कश्यप, उर्मिला मातोंडकर जैसे सितारों से जुबानी जंग भी लड़ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका अलावा वो 'थलाइवी', 'तेजस' और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक पर भी काम करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें