फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' से की मुंबई की तुलना, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fri, 04 Sep 2020 05:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच हुई जुबानी जंग की आंच अब दूर तक फैलने लगी है। कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना पर चौतरफा हमला होने लगा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। उनकी इस बात पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 7
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
क्या कहा कंगना ने
कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'

विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
इसके बाद कंगना एक और ट्वीट कर लिखा, 'एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका ये मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।'

4 of 7
दीया मिर्जा - फोटो : फाइल
दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, 'मुंबई मेरी जान। बीते करीब 20 सालों से यहां रह रही हूं और काम कर रही हूं। अपने बलबूते पर 19 साल की उम्र में मैं यहां आई थी। इस शहर ने मुझे दोनों बाहें फैलाकर गले लगाया और मुझे सुरक्षित रखा। एक महानगर, विविधता से भरा सुंदर शहर।'

विज्ञापन

5 of 7
स्वरा भास्कर - फोटो : फाइल
स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'मुंबई में रहकर पिछले एक दशक से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक बाहरी महिला की हैसियत से बस ये कहना चाहती हूं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है। मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए आपकी लगातार कोशिशों और सेवा के लिए मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया।'

विज्ञापन

6 of 7
रितेश देशमुख और सोनू सूद - फोटो : PTI
इसके अलावा सोनू सूद और रितेश देशमुख ने ट्वीट किया। सोनू सूद ने लिखा, मुंबई .. यह शहर तकदीरें बदलता है, सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।' वहीं रितेश देशमुख ने लिखा, 'मुंबई हिंदुस्तान है।'



विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बता दें कि कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है जिसमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इसे लेकर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस हो गई थी।

अंतिम दिनों में इस संगीतकार के पास नहीं बचे थे इलाज के पैसे, पत्नी ने किराए पर कमरा देकर किया गुजारा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें