अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बाद फिल्म निर्देशक-निर्माता विकास बहल पर उनके प्रोड्क्शन हाउस की एक महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप की है कि साल 2015 में विकास बहल ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में अब बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत ने भी पीड़ित महिला का समर्थन किया है। साथ ही विकास बहल के बारे में बड़े खुलासे किए हैं। कंगना के खुलासे से विकास बहल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म 'क्वीन' के दौरान विकास बहल ने उनके साथ भी कई बार गंदी हरकतें की थीं। कंगना ने अपने बयान में कहा है- 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब भी विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि कब ये सब उनके लिए लत बन चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा- विकास हर रात पार्टी करते थे और मेरे पार्टी में शामिल ना होने पर वह मुझे अक्सर शर्मिंदा करते थे। विकास जब भी कहीं मिलते तो वह अजीब तरीके से मुझे गले लगाते, मेरे बालों को सूंघते और कहते कि उन्हें इस खुशबू से प्यार है। मुझे उनकी हरकतों से लगता था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद मैंने उनसे दूरियां बना लीं।'
4 of 5
पीड़ित महिला ने साल 2015 की घटना को याद दिलाते हुए विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशनल टूर पर थीं तो उस दौरान उन्होंने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। कंगना रनौत ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि उस समय भी उन्होंने पीड़िता का समर्थन किया था। कंगना ने बताया-'विकास उन्हीं दिनों मेरे पास एक हरियाणा की गोल्ड मेडलिस्ट पर बन रही फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे लेकिन जब मैंने इस पीड़िता का समर्थन किया तो उसके बाद विकास ने मुझसे बात करना बंद कर दिया।'
कंगना ने पीड़ित महिला का समर्थन करने के बाद समाज के रवैये की भी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक बार यह मुद्दा फिर तब उठा है जब फैंटम फिल्म्स खत्म हो गया है और ऐसे में विकास एक कमजोर व्यक्ति के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। यह सब बातें फिर थोड़े दिन गॉसिप के लिए होंगी और खत्म हो जाएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में प्रोड्क्शन हाउस 'फैंटम फिल्म्स' को खत्म कर दिया गया है। इस हाउस के साझेदार विकास बहल, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोत्वेन और निर्माता मधु मंटेना थे।