फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शौषण पर कंगना रणौत का बड़ा खुलासा, कहा- 'हीरो मुझे अपने रूम और वैन में ले जाते, दरवाजा बंद...'

Sun, 20 Sep 2020 08:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social Media
अभिनेत्री पायल घोष द्वारा निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद मीटू मूवमेंट पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। वहीं अनुराग कश्यप पर लगे इन आरोपों पर कंगना रणौत लगातार प्रतिक्रिया दे रहीं। साथ ही दिग्गज निर्देशक की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। पायल घोष के आरोपों का समर्थन करते हुए कंगना रणौत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत ट्विटर पर लगातार सक्रिय रहती हैं। उन्होंने पायल घोष का समर्थन करते हुए खुलासा किया है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ कई अभिनेताओं ने दुष्कर्म करने जैसी कोशिश की थीं। कंगना रणौत ने ट्विटर पर यौन शोषण के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अभिनेता अपने रूम, वैन और पार्टी में उनका शौषण करने की कोशिश करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो पायल घोष कह रही हैं, कई बड़े हीरो ने मेरे साथ भी ऐसा किया है। जैसे कि रूम या वैन बंद होते ही अपने गुप्तांग को दिखाना या किसी पार्टी में डांस करते हुए मुंह में जीभ को ले जाना। काम के लिए घर पर आना और फिर उनके साथ जबरदस्ती करना।' इतना ही नहीं कंगना रणौत ने #MeToo मूवमेंट को बॉलीवुड की असफलता बताया है। 

 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
इन दिनों कंगना रणौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'बुलीवुड' यानी उत्पीड़न करने वाली फिल्म इंडस्ट्री की संज्ञा दे रही हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, '#MeToo मूवमेंट 'बुलीवुड' में असफल रहा है, क्योंकि सबसे ज्यादा रेपिस्ट और शौषण करने वाले उदारवादी थे, इसलिए इस मूवमेंट को मार दिया गया। मुझे पूरा यकीन है कि अन्य पीडिताओं की तरह पायल घोष को भी परेशान किया जाएगा और चुप करवा दिया जाएगा। हम अच्छा समाज के हकदार हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले कंगना रणौत ने अनुराग कश्यप की ट्विटर पर आलोचना करते हुए लिखा, 'जहां तक मुझे मालूम है, अनुराग ने स्वीकार किया है कि वह कई शादी के बावजूद भी कभी भी मनॉगमस (एक स्त्री से विवाह करने वाले) नहीं रहे। जो उन्होंने पायल के साथ किया, वह बुलीवुड (बॉलीवुड) में आम बात है। बाहर से आकर संघर्ष करने वाली लड़कियों से सेक्स वर्कर्स की तरह व्यवहार करना उनके लिए सामान्य बात है।' 
 

पढ़ें: अनुराग कश्यप के समर्थन में आईं ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर, कहा- 'महिलाओं की समानता के लिए अनुराग जैसों की जरूरत'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें