फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी की तैयारियां शुरू, 'बधाई' की रस्म में हल्दी लगाती दिखीं अभिनेत्री

Sun, 18 Oct 2020 05:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाई को हल्दी लगातीं कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत हैदराबाद से शूटिंग खत्म कर वापस अपने परिवार वालों के साथ हिमाचल प्रदेश में हैं। इसकी वजह बेहद खास है। कंगना के भाई अक्षत रणौत की शादी जल्द ही होने वाली है। रविवार से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कंगना ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने भाई को हल्दी लगाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भाई को हल्दी लगातीं कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
भाई के प्री वेडिंग सेरेमनी के दौरान कंगना ने हरे रंग की साड़ी पहनी है। साथ ही गले और कान में हैवी ज्वैलरी कैरी की है। कंगना के बगल में उनकी बहन रंगोली चंदेल बैठी हैं जो हल्दी की थाली पकड़ी हुई हैं। अभिनेत्री और अन्य रिश्तेदार अक्षत रणौत को हल्दी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
शादी से जुड़े रीति रिवाज कंगना के नाना के यहां मंडी में हो रहा है। वीडियो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा- ‘आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है, अक्षत की शादी नवंबर में है आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे इसलिए इसे बधाई कहते हैं। 
 

4 of 5
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel
एक अन्य तस्वीर में कंगना अपने दोनों भाई बहन के साथ हैं। यह तस्वीर कंगना की बहन रंगोली ने साझा की है। तीनों भाई बहन परफेक्ट अंदाज में पोज दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बता दें कि कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर बीते शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अदालत में मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले पर कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उनसे उबर नहीं पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें