फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जन्मदिन पर कंगना रणौत का भावुक पोस्ट, साझा की भाई अक्षत की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Sat, 26 Dec 2020 01:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन कंगना उनका भी जवाब देने से नहीं चूकतीं। अब कंगना ने अपनी मां के जन्मदिन पर ट्विटर पर एक खास मैसेज साझा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत के माता-पिता - फोटो : twitter@KanganaTeam
मां के जन्मदिन पर कंगना ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें उनके भाई अक्षत रणौत के शादी के मौके पर ली गई थीं।। कंगना के भाई की शादी कुछ दिनों पहले ही उदयपुर में हुई थी। तस्वीर में कंगना अपनी मां के साथ हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में उनके माता-पिता साथ हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत की मां - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने लिखा, 'हमारे जन्मदिन पर वह सुबह जल्दी उठ जाती थीं और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाती थीं। पूजा रखती थीं। अपनी शादी की ज्वैलरी पहनती थीं और हंसी-मजाक करती रहतीं, गाने गुनगुनाती जैसे उनके शरीर में कोई भार ही नहीं है। अब उनके जन्मदिन पर जब मैंने पूछा कि हम क्या कर सकते हैं तो उन्होंने कहा- मैं मां हूं बच्चा नहीं। हैप्पी बर्थडे मां।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
बिकिनी तस्वीर को लेकर ट्रोल हुई थीं कंगना
कंगना ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की थी जिसमें वे मेक्सिको के किसी छोटे आइलैंड पर बिकिनी पहने बैठी नजर आ रही थीं। कंगना की इस तस्वीर के पोस्ट होते ही लोग उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने लगे। ऐसे में कंगना ने उन ट्रोलर्स को ट्वीट कर तगड़ा जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत का ट्रोलर्स को जवाब
कंगना ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, 'कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी मां भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, खून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाएं तो तुम्हारा क्या होगा। खुद को भक्त कहते हो। धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो...जय श्री राम'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें