अपनी धाकड़ फिल्मों से बॉलीवुड की 'क्वीन' बन चुकीं कंगना रनौत आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने एटिट्यूड से अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। कंगना का मानना है कि वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
B'Day Spl: 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना आज हैं बॉलीवुड क्वीन, कभी सड़कों पर बिताई थी रातें
2 of 6
कंगना रनाैत
आज कंगना अपना बर्थडे मुंबई में मनाएंगी। जबकि पिछले साल उन्होंने अपने गांव भांबला में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। बॉलीवुड में कंगना एक ऐसी हीरोइन बनकर उभरी हैं जो बिना हीरो के 100 करोड़ी फिल्में देती हैं। आइए जानते हैं कंगना की जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से...
विज्ञापन
B'Day Spl: 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना आज हैं बॉलीवुड क्वीन, कभी सड़कों पर बिताई थी रातें
3 of 6
कंगना रनाैत
कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर मे एक राजपूत परिवार में हुआ था। परिवार में उनके अलावा एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है। कंगना की मम्मी आशा रानौत एक स्कूल टीचर और पिता एक बिजनेसमैन हैं।
B'Day Spl: 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना आज हैं बॉलीवुड क्वीन, कभी सड़कों पर बिताई थी रातें
4 of 6
कंगना रनाैत
कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वो 12 क्लास में ही फेल हो गईं थीं। इसके बाद कंगना अपने माता-पिता से झगड़ा कर दिल्ली आ गईं। यहां आकर उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे।
विज्ञापन
B'Day Spl: 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना आज हैं बॉलीवुड क्वीन, कभी सड़कों पर बिताई थी रातें
5 of 6
कंगना रनाैत
जैसे-तैसे करके कंगना मुंबई चली गईं और वहां 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। फिर मुंबई से ही कंगना से क्वीन बनने का उनका सफर शुरू हुआ। कंगना को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड्स 2006 में मिला।
B'Day Spl: 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना आज हैं बॉलीवुड क्वीन, कभी सड़कों पर बिताई थी रातें
6 of 6
कंगना रनाैत
कंगना ने अब तक कुल 30 फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और क्वीन में कंगना की एक्टिंग को काफी सराहा गया। कंगना को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड फैशन के लिए मिला था तब वो सिर्फ 22 साल की थीं।