फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना का जन्मदिन और सपना चौधरी के चुनाव लड़ने सहित मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 23 Mar 2019 06:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana, Sapna - फोटो : social media
कंगना रनौत का जन्मदिन
अपनी धाकड़ फिल्मों से बॉलीवुड की 'क्वीन' बन चुकीं कंगना रनौत आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग के चलते अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहतीं। कंगना का मानना है कि वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी का जन्मदिन
टेलीविजन से राजनीति तक का सफर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए आसान नहीं था। स्मृति ईरानी ने इस लंबे सफर में काफी उतार चढ़ाव देखे। टीवी सीरियल 'आतिश' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति आज एक ऐसा चमकता सितारा हैं जहां पहुंचना हर किसी की चाहत होती है। हालांकि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले स्मृति ईरानी मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। स्मृति ईरानी का 23 मार्च को बर्थडे है।
विज्ञापन

3 of 5
Filmfare Award Logo 2019 - फोटो : twitter
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 की घोषणा
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' की घोषणा हो चुकी है। इसका आयोजन 23 मार्च को मुंबई के जियो गार्डन में होगा। 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स लिए नॉमिनेशन्स की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस फंक्शन में कई बड़े कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर खान का आईपीएल पर दांव
इस साल आईपीएल मैचों के सीधे प्रसारण के दौरान एक और नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। और, ये रिकॉर्ड कोई क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बनाने जा रहे हैं। अपने करियर में क्रिकेट पर बनी फिल्मों अव्वल नंबर और लगान के हीरो रहे आमिर इस साल आईपीएल के भी हीरो बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna chaudhary
सपना की राजनीति में एंट्री!
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में हैं। खबर है कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। वहीं एक तरफ इस बात की भी खबर है कि सपना मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें