फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना पर भड़कीं कंगना रनौत, इस वजह से लगाई फटकार

Tue, 11 Aug 2020 04:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड पर जमकर बरस रही हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका गुस्सा काफी बढ़ गया है। आए दिन उनके निशाने पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां होती हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना को फटकार लगा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केआरके - फोटो : SELF
कंगना रनौत ने कमाल राशिद खान (केआरके) के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आयुष्मान खुराना को औसत दर्जे का कलाकार कह डाला। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आयुष्मान का नाम नहीं लिया। दरअसल केआरके ने अपने ट्वीट में कहा था कि आयुष्मान, रिया चक्रवर्ती का समर्थन इन तीन वजहों से कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केआरके
केआरके ने किया था ट्वीट
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष्मान खुराना स्टार किड्स और रिया चक्रवर्ती का तीन वजहों से सपोर्ट कर रहे हैं। पहली वजह- उन्हें बॉलीवुड में सर्वाइव करना है। दूसरी वजह- वो यशराज फिल्म्स के आर्टिस्ट हैं। तीसरी वजह- सुशांत सिंह राजपूत उनके कॉम्पिटीटर थे। आयुष्मान खुराना परेशान ना हों। आपकी फिल्में भी आएंगी और जनता आपको सटीक जवाब देगी। शुभकामनाएं।'

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कंगना की टीम ने किया ट्वीट
केआरके के ट्वीट पर कंगना की टीम ने लिखा, 'चापलूस आउटसाइडर्स माफियाओं को सिर्फ एक वजह से सपोर्ट करते हैं और इसकी वजह भी उनका बिचौलियापन है, किसी को भी उनसे कोई खतरा नहीं है और वे कंगना और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कुछ लोगों को नकारते हैं, उनका मजाक उड़ाते हुए संघर्ष का पूरा फायदा उठाते हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर भी बोला हमला
याद दिला दें कि इससे पहले कंगना की टीम ने दीपिका और रणबीर पर भी निशाना साधा था। कंगना की टीम ने लिखा था, 'रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर हैं, लेकिन कोई भी उन्हें दुष्कर्मी नहीं कहता, दीपिका मानसिक बीमारी की मरीज हैं, लेकिन कोई उन्हें साइको या विच नहीं कहता, यह नामकरण केवल सामान्य बाहरी लोगों के लिए आरक्षित है जो छोटे शहरों और विनम्र परिवारों से आते हैं।'

सुशांत सिंह राजपूत केस: इस बात को लेकर ठनका ईडी का माथा, संदीप सिंह से हो सकती है पूछताछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें