फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के ओपन लेटर पर कंगना गुस्से से लाल, वकील के जरिये दागे ये 9 सवाल

Fri, 06 Oct 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 11
kangana ranaut
कंगना, उनकी बहन रंगोली और उनके वकील की ओर से लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक ने ट्विटर पर गुरुवार को खुला खत लिखा। बिना कंगना का नाम लिए उन्होंने उनके लगाए इल्जामों को झूठा करार देते हुए अपना पक्ष रखा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
kangana
अभी ऋतिक की चिट्ठी लोग पढ़ ही रहे थे कि कंगना ने फौरन उन पर 9 सवाल दाग दिये। कंगना ने कानूनी तौर पर अपने वकील के हवाले से इन सवालों के जवाब मांगे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
kangana
पहला सवाल
ऋतिक रोशन को अच्छी तरह पता था कि मेरी क्लाइंट (कंगना रनौत) का इमेल अकाउंट मई 2014 में हैक हो चुका था। खुद उन पर मेल हैक करने के आरोप लगे थे। ऐसे में उन्होंने उन हजारों अनवेरिफाइड मेल को रिसीव करने का रिस्क क्यों लिया?
 

4 of 11
रितिक और कंगना
दूसरा सवाल
एक शादीशुदा इंसान और दो बच्चों का बाप होने के नाते ऋतिक को ताज्जुब होना चाहिये था कि मेरी क्लाइंट ने उन्हें वैसे मेल क्यों भेजे? उन्होंने इसके खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया? क्यों उन मेल को सहेजते गए?
 
विज्ञापन

5 of 11
ऋतिक रोशन और कंगना
तीसरा सवाल
जब खुद मेरी क्लाइंट हैकिंग से जुड़े केस में सहयोग करने को तैयार थी, तो क्या वजह रही कि मिस्टर ऋतिक ने पुलिस से झूठ बोला और इंपोस्टर (बहरुपिया) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में देर क्यों की?
 
विज्ञापन

6 of 11
kangana ranaut
तीसरा सवाल
जब खुद मेरी क्लाइंट हैकिंग से जुड़े केस में सहयोग करने को तैयार थी, तो क्या वजह रही कि मिस्टर ऋतिक ने पुलिस से झूठ बोला और इंपोस्टर (बहरुपिया) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में देर क्यों की?
 
विज्ञापन

7 of 11
Kangana Ranaut
पांचवा सवाल
क्यों इंपोस्टर के खिलाफ दो साल बाद ऋतिक ने केस दर्ज कराया वो भी तब जब उन्हें लीगल नोटिस मिला? अब क्यों वह उस बहरुपये को ढूंढ़ने के लिए परिशान हैं जो असलियत में तो है ही नहीं? अगर कोई इंपोस्टर है भी तो क्या उसने उन डाटा का गलत इस्तेमाल न कर लिया होगा जिसने उन्हें वे मेल भेजे?
 

8 of 11
kangana
छठा सवाल
क्यों मिस्टर ऋतिक रोशन एक निजी फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर ही भरोसा करना चाहते हैं, जिसके पैसे खुद उन्होंने चुकाए हैं?
 

9 of 11
kangana
सातवां सवाल
मेरी क्लाइंट और मिस्टर ऋतिक के फैमिली डॉक्टर एक ही हैं। लाहाजा, वह बखूबी जानते हैं कि मेरी क्लाइंट किसी भी मानसिक बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं। फिर किस आधार पर उन्होंने मनगढ़ंत मेल मीडिया में फैलाई?
 

10 of 11
कंगना रनौत - फोटो : Self
आठवां सवाल
किसी भी शख्स को हक नहीं था कि रिलेशनशिप के दौरान मेरी क्लाइंट द्वारा मिस्टर ऋतिक को भेजे गए निजी तस्वीरों को किसी थर्ड पार्टी (मीडिया) से साझा किया जाए। फिर किसकी सलाह पर उन्होंने खुलेआम मेरी क्लाइंट की गरिमा को ठेस पहुंचाई?
 
विज्ञापन

11 of 11
hritik roshan and kangana ranaut
नौवां सवाल
मेरी क्लाइंट मांग करती है कि उन असत्यापित इमेल, जिस पर मिस्टर ऋतिक इतना भरोसा कर रहे हैं (और जिन्हें एक बार भी मेरी क्लाइंट से साझा नहीं किया) के अलावा क्या उनके पास कोई सबूत है कि मेरी क्लाइंट ने उन्हें स्टॉक किया?

अब गेंद ऋतिक के पाले में है। देखना है कि वो इन सवालों का जब कब, क्या और कैसे देते हैं। लेकिन जिस तरह यह मामला एक बार फिर जिंदा हुआ है उससे साफ है कि यह दो सितारों का यह 'रियलिटी शो' अभी लंबा खिंचेगा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें