फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने कंगना रणौत से कहा- 'चीन पर कर लें चढ़ाई', भड़की अभिनेत्री के साथ शुरू हुई जुबानी जंग

Thu, 17 Sep 2020 10:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का इन दिनों कई फिल्मी सितारों के साथ विवाद देखने को मिल रहा है। अक्सर ट्विटर पर उनकी जुबानी जंग कई कलाकारों के साथ देखने को मिलती है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ा गया है। अनुराग कश्यप ने कंगना को लेकर कटाक्ष किया जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily
दरअसल कंगना रणौत ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सिर कटा सकती हूं, लेकिन सिर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं, ना ही कभी करूंगी!' कंगना के इसी ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने कटाक्ष किया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका। तू न चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पर। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस एलएसी का। जा शेरनी। जय हिंद।' अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 

4 of 6
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ठीक है मैं बॉर्डर पर जाती हूं आप अगले ओलम्पिक में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल्स चाहिए... हा हा हा, यह सब कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है, जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो अन्योक्ति की लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफी चतुर थे।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने लिखा, 'तेरी जिंदगी ही अब अन्योक्ति हो गई है बहन। हर कही बात भी अन्योक्ति है। हर इल्ज़ाम अन्योक्ति है। इतना अन्योक्ति दे मारा है तुमने ट्विटर पर कि जनता, बेरोजगारी जनरेटर को तुम्हारा डॉयलॉग राइटर कहने लग गई है। जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा सुधार करती हो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत और अनुराग कश्यप - फोटो : file photo
अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के जवाब में कंगना रणौत ने लिखा, 'मैं देख रही हूं कि आप यहां शर्मिंदा हो रहे हैं, शायद ही कोई मतलब हो, वैसे भी इसे और खराब नहीं बनाना चाहती। मैं पीछे हटती हूं, बुरा मत मानो दोस्त, कृपया गर्म हल्दी वाला दूध पीओ और सो जाओ, कल एक नया दिन है।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत और अनुराग कश्यप की यह जुबानी जंग वायरल हो रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें