फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘ऐसे बदलाव की जरूरत है’

Sat, 19 Sep 2020 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत - फोटो : twitter@myogiadityanath @KanganaTeam
कंगना रणौत ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं और एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। बीते दिनों कंगना रणौत ने उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस फैसले का स्वागत किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आगरा के मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। अब कंगना ने योगी आदित्यानाथ को ट्विटर पर टैग करते हुए एक खास वजह से उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में एक बेहतरीन फिल्म सिटी तैयार की जाएगी। फिल्म सिटी के जरिए निर्माताओं को विकल्प दिए जाएंगे। कंगना ने योगी आदित्यनाथ के इसी फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा है कि भारत में टॉप फिल्म इंडस्ट्री हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है जबकि ऐसा नहीं है। टॉप पोजिशन पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री है।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि ‘मैं योगी आदित्यनाथ जी के इस एलान का स्वागत करती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव की जरूरत है। सबसे पहले हमें एक ऐसी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री चाहिए जिसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कहा जाए। हम कई फैक्टर्स के आधार पर बंटे हुए हैं जिसका फायदा हॉलीवुड को मिलता है। एक इंडस्ट्री लेकिन कई फिल्म सिटीज।‘  


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रणौत लगातार सुर्खियों में हैं। ड्रग्स और नेपोटिज्म के मुद्दे पर वो बॉलीवुड हस्तियों को घेर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उनकी उर्मिला मातोंडकर से भी तीखी बहस हो गई। कंगना ने चुनौती देते हुए यहां तक कह डाला कि अगर कोई उनकी गलती साबित कर देता है तो वह हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें