फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: कंगना रनौत को बड़ा झटका, 'इमरजेंसी' बांग्लादेश में नहीं होगी रिलीज, इस वजह से लगा फिल्म पर बैन

Tue, 14 Jan 2025 07:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को रिलीज से पहले ही झटका मिला है। यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज नहीं होगी। जानें क्यों फिल्म पर बैन लगा है। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित कंगना रनौत निर्देशित आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' बांग्लादेश में रिलीज नहीं होगी, क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। यह फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी की भारत में घोषित इमरजेंसी के अशांत काल को दर्शाती है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश में बैन हुई इमरजेंसी
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "बांग्लादेश में 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग रोकने का फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों से जुड़ा है। प्रतिबंध फिल्म कंटेंट से कम और दोनों देशों के बीच चल रही राजनीतिक तनाव से ज्यादा जुड़ा है।"

Jaideep Ahlawat Father Death: ‘पाताल लोक’ अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का निधन, हरियाणा में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इंदिरा गांधी ने निभाई थी अहम भूमिका
मालूम हो कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी, हालांकि अमेरिका ने उनसे दोनों देशों के मामलों में दखल न देने की मांग की थी। फिर भी, इंदिरा आगे बढ़ीं क्योंकि उन्हें लगा कि लाखों शरणार्थियों को शरण देने के बजाय, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करना भारत के लिए आर्थिक रूप से बेहतर होगा, जिसके परिणामस्वरूप 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ।

Jaideep Ahlawat Video Interview: शायद मेरे पिता समझ नहीं पाए कि उनको एक्टर बनना है, हमने खूब फिल्में साथ देखीं

4 of 5
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा प्रदर्शन?
'इमरजेंसी' साल 1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सेना और इंदिरा गांधी सरकार की भूमिका और शेख मुजीबुर रहमान को दिए गए समर्थन पर प्रकाश डालती है, जिन्हें बांग्लादेश का राष्ट्रपिता कहा जाता है। इन्होंने ही इंदिरा गांधी को देवी दुर्गा कहा था। अब देखना है कि कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इस फिल्म से होगा क्लैश
बता दें कि कंगना रनौत, अनुपम खेर , श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक की मुख्य भूमिकाओं वाली इमरजेंसी 17 जनवरी को स्क्रीन पर आएगी। फिल्म का सीधा क्लैश अमान देवगन और राशा थडानी की आजाद से होगा। बता दें कि यह फिल्म राशा थडानी की डेब्यू मूवी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें