बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बुधवार को बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ऑफिस में 'तोड़फोड़' की। बीएमसी का आरोप था कि अभिनेत्री ने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। इसके बाद बीएमसी की एक टीम ने बुधवार को उनके ऑफिस पहुंचकर अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की। बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद कंगना रनौत ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार पर गुस्सा जाहिर किया है।