बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप पहले ट्विटर पर और फिर मीडिया के सामने आकर लगाया है। पायल घोष के इन आरोपों पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच इन दिनों कई वजहों से चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।