फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ कंगना रनौत के फैंस का इंतजार, इस दिन से शुरू होगी 'मेंटल है क्या' की शूटिंग

Sat, 05 May 2018 01:55 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने बेबाक बयानों और कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते आए दिन चर्चा में रहती हैं। कंगना आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी कंगना शामिल हैं। कंगना की पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग लगभग खत्म ही होने वाली हैं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
मेंटल है क्या - फोटो : self
फिल्म ‘क्वीन’ के बाद 'मेंटल है क्या' के जरिए एक बार फिर से राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी बड़े पर साथ में दिखाई देगी। इस फिल्म की शूटिंग 13 मई से शुरू होगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
mental hai kya
फिल्म पर बात करते हुए एकता ने बताया, 'फिल्म को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। यह न ही कोई हास्यप्रद और न ही थ्रिलर फिल्म है। इसीलिए हम इसकी शैली तलाश रहे हैं। हमने इसके लिए फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। यह ‘थ्रिलर कॉमेडी’ फिल्म है।'
 

4 of 5
कंगना रनौत
बात करें मणिकर्णिका की तो इसकी कहानी 'विजेंद्र प्रसाद' द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन साउथ के डायरेक्टर कृष ने किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अंकिता की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में सोनू सूद भी एक मुख्य भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
'मेंटल है क्या' के जरिए राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है। इससे पहले दोनों 'क्वीन' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें