Celebs Celebrate Raksha Bandhan: सलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक शुक्रवार को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कई सेलेब्स ने इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन
1 of 16
सेलेब्स ने यूं मानाया रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में धूम-धाम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने तरीके से इस त्योहार को मना रहे हैं। सलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक और संजय दत्त से लेकर अर्जुन कपूर तक, कई सेलेब्स ने अपने जश्न और त्योहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। यहां देखें तस्वीरें और जानें कैसा रहा सेलेब्स का रक्षाबंधन?
विज्ञापन
2 of 16
अपने भाई और भाभी के साथ कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की पोस्ट में क्या?
कंगना रनौत ने भी अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। कंगना ने अपने भाई को राखी बांधते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा...
मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है, जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, ये सदा तुम्हारी रक्षा करो।
तुम हमारे माता पिता की सेवा करो। कुल की गरिमा बढ़ाओ।
पत्नी का सदा कल्याण करो। संतान की हमेशा रक्षा करो और सदा जीवन से संतुष्ट रहो।
मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं।
मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले।
सब भाईयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएं।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं।
विज्ञापन
3 of 16
सुनील शेट्टी के परिवार की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने दी रक्षाबंधन की बधाई
सुनील शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते। सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं। हमारी इस छोटी सी दुनिया से लेकर जिंदगी में हमें जो कुछ भी मिला है, वहां तक... मेरी बहनें हमेशा मेरे साथ रहने वाले 'घर' का एक हिस्सा रही हैं। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। तुम्हारा भाई।'
4 of 16
बहन के साथ अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने बहन को दी बधाई
अक्षय कुमार ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर एक तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'रिश्ता वो, जिसमें नोक झोंक भी है और हर मुश्किल में साथ भी है। हर भाई बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
5 of 16
भाइयों के साथ प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
प्रीति जिंटा ने सभी को दी बधाई
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सोशल मीडिया पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा 'आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जो आज इसे मना रहे हैं। मेरे उन दोनों साथियों को भी जिनके साथ मैंने शरारतें कीं, खुशियां बांटीं और जिंदगी के हर पल को जिया। आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'
विज्ञापन
6 of 16
रिद्धिमा ने मनाया रक्षाबंधन
- फोटो : इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahniofficial
रिद्धिमा ने साझा की पुरानी तस्वीर
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अलग अंदाज में रक्षाबंधन मनाया है। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'रक्षाबंधन की बधाई। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
प्रिया ने संजू को दी बधाई
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने संजय दत्त के साथ रक्षाबंधन मनाया है। उन्होंने अभिनेता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'बचपन की यादों से लेकर जिंदगी के हर पड़ाव तक, कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। वो प्यार, हंसी-मजाक, नोक-झोंक, ढेर सारी बातें, बिना कहे एक-दूसरे को समझ लेना। यह सुकून की जिंदगी हमें चाहे कहीं भी ले जाए, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे।'
संजय दत्त ने दी शुभकामनाएं
संजय दत्त ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा 'प्रिया और अंजू, मैं सच में बहुत खुशनसीब हूं कि तुम दोनों मेरी बहनें हो। जिंदगी के हर पड़ाव पर तुम्हारा प्यार और साथ हमेशा मेरे साथ रहा है। हमारे बीच के इस प्यारे रिश्ते के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'
8 of 16
भाई के साथ सेलिना
- फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
सेलिना ने भाई को याद किया
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई को याद किया है। उन्होंने उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री भावुक हो गई हैं। उन्होंने लिखा '2024 के बाद से मैंने न तो उनकी आवाज सुनी है, न उन्हें देखा है और न ही उनसे मिली हूं।'
9 of 16
बहनों के साथ रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
रणदीप हुड्डा ने दी बधाई
रणदीप हुड्डा ने रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'हंसी-मजाक और दुआएं। बहनों के बिना यह दुनिया कितनी मुश्किल होती! स्वापन दीप का शुक्रिया कि वह हर साल दलबीर जी की तरफ से मुझे राखी भेजती हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है। निर्मल दीदी को प्यार, दुआओं और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद। हां, अंजली हुड्डा का भी शुक्रिया, जो मेरी जिंदगी में एक मजबूत सहारे और फरिश्ते की तरह रही हैं। उनकी जबरदस्त हंसी भी। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
10 of 16
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
मृणाल ठाकुर ने शेयर की तस्वीरें
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी ने शानदार ड्रेस पहने हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है।
11 of 16
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन
कृति सेनन ने एक तस्वीर शेयर है जिसमें दो हाथ हैं। दोनों हाथों में राखी बंधी है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'भले ही राखी के फैशन पर अभी भी चर्चा चल रही है। हमारा ध्यान उस चीज पर है जो असल में मायने रखती है।'
12 of 16
सलमान खान
- फोटो : instagram
बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान
रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान ने भी अपनी बहन अर्पिता पर प्यार लुटाया। अभिनेता बहन के घर पहुंचे और राखी बंधवाई। इसकी एक तस्वीर अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
सलमान के अलावा, सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी अर्पिता के घर पहुंचे। उन्हें अर्पिता की बेटी आयत ने राखी बांधी। त्योहार मनाने के बाद सलमान बिल्डिंग के नीचे आए और पैपराजी को फोटोज दिए। इस मौके पर वो डेनिम, टीशर्ट और हैट में काफी कूल नजर आए। अर्पिता के घर से बाहर निकलते हुए सलमान ने पैप्स को राखी भी दिखाई।
13 of 16
रवि किशन का रक्षाबंधन
- फोटो : instagram @ravikishan
रवि किशन ने पब्लिक के साथ मनाया रक्षाबंधन
रक्षाबंधन के मौके पर रवि किशन गोरखपुर पहुंचे और वहां बहनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो और फोटो साझा की। इस तस्वीर में रवि का पूरा हाथ राखियों से भरा नजर आ रहा है। इन दिनों अपने वायरल डांस स्टेप और एक इंटरव्यू से बने मीम के चलते चर्चा में है। उनकी इस पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर चुटकी ली।
14 of 16
परिवार के साथ अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram @arjunkapoor
अर्जुन ने साझा की तस्वीर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी बहनों और परिवार के साथ रक्षाबंधन मानाया। इस तस्वीर में अर्जुन के साथ खुशी कपूर, अंशुला और चाचा संजय कपूर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फैमिली फोटो से बहन जान्हवी कपूर गायब रहीं।
15 of 16
पटौदी परिवार का रक्षा बंधन
- फोटो : Instagram @saraalikhan
पटौदी परिवार ने भी मनाया रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का त्योहार सैफ अली खान के घर पर भी धूमधाम से मनाया जाता है। एक तरफ जहां सैफ की बहनों साेहा और सबा ने उन्हें राखी बांधी, वहीं दूसरी तरफ सैफ की बेटी सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ रक्षाबंधन मनाया। इतना ही नहीं, सैफ के बच्चों तैमूर और जेह को उनकी बहन सोहा की बेटी इनाया भी राखी बांधती हैं।
बहन शाहीन के साथ आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram @aliabhatt
आलिया ने बहन पर लुटाया प्यार
आलिया भट्ट ने भी रक्षाबंधन के मौके पर बहन शाहीन भट्ट पर जमकर प्यार लुटाया। उन्होंने शाहीन को राखी तो नहीं बांधी पर उनके साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में घर लिखा। जहां एक तस्वीर दोनों बहनों के बचपन की है, वहीं दूसरी हाल-फिलहाल की।