कंगना रणौत
- फोटो : instagram/viralbhayani
कंगना के एक फैन पेज ने उनके पिछले कई इंटरव्यू का एक वीडियो मोंटाज साझा किया। जिसमें वह दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और तापसी पन्नू के काम की तारीफ करती दिख रही हैं। दरअसल कंगना का यह वीडियो इसलिए चर्चा में आ गया है क्योंकि हाल के दिनों में वह कई बार इन अभिनेत्रियों पर निशाना साधती दिखी हैं।