फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' ने कंगना रनौत को किया इंस्पायर, राष्ट्रवाद पर शर्म महसूस करने वालों को दिया करारा जवाब

Thu, 10 Jan 2019 03:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut - फोटो : file photo
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी आने वाले 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। फिलहाल कंगना रनौत फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब इसका म्यूजिक लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram
इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट समेत संगीतकार शंकर महादेवन और गीतकार प्रसून जोशी मौजूद रहे। इवेंट में कंगना से सवाल पूछा गया कि 'फिल्म करते वक्त उनके अंदर देशभक्ति कितनी जागी।' जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि 'राष्ट्रवाद और कट्टर देशभक्ति आज के समय में तंज कसने के लिए किया जाता है। इसमें शर्मनाक कुछ भी नहीं है। इस तरह के शब्द जब सेट पर प्रयोग किया जाता था तो प्रसून जोशी कहते थे कि हां हैं हम राष्ट्रवादी, इसे क्यों ना कहें।'
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : file photo
कंगना रनौत ने आगे कहा कि 'जैसा कि प्रसून सर कहते हैं कि अगर आप प्यार करते हैं तो उसे दर्शाना भी जरूरी होता है। आप जब तक नहीं बताएंगेे सामने वाले को पता नहीं चलेगा। प्यार के लिए किसी को शर्मिंदा नहीं किया जाना चाहिए। जब पूरी दुनिया में इसे स्वीकार किया जा रहा है, हर तरह का झंडा लहराया जा रहा है, सतरंगी, पचरंगी तो आखिर हमारे तिरंगे में क्या बुराई है।'

4 of 5
kangana ranaut - फोटो : file photo
फिल्म के म्यूजिक रिलीज के मौके पर प्रसून जोशी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर लिखी अपनी रचना भी पढ़कर सुनाई औऱ उन्होंने ये भी बताया कि लक्ष्मीबाई क्यों हमेशा से स्त्री शक्ति का प्रतीक रही हैं। फिल्म के संगीतकारों शंकर-एहसान-लॉय ने मणिकर्णिका का संगीत बनाने को लेकर सामने आई चुनौतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranut - फोटो : file photo
गौरतलब है कि मणिकर्णिका, ठाकरे और चीट इंडिया 25 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। बाद में इमरान हाशमी अभिनीत चीट इंडिया की रिलीज की तारीख बदलकर 18 जनवरी कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें